कन्नौज - भीड़भाड़ इलाके में महिला के साथ हुई टप्पेबाजी से हड़कंप .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 19 January 2019

कन्नौज - भीड़भाड़ इलाके में महिला के साथ हुई टप्पेबाजी से हड़कंप ....

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

कन्नौज में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में एक महिला के साथ हुई टप्पेबाजी से हड़कंप कट गया। महिला किसी काम से कन्नौज आई थी और अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए बस का इन्तजार कर रही थी। पुलिस ने महिला के साथ हुई टप्पेबाजी का संज्ञान लेते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।  


जनपद कन्नौज में आज उस समय हड़कंप मच गया जब कर सवार बदमाशों ने एक महिला के साथ टप्पेबाजी करते हुए उसका हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ित महिला की माने तो वह छिबरामऊ से किसी काम से कन्नौज के कचेहरी में आई थी वहां से काम निपटाने के बाद वह अपने रिश्तेदारी में जाने के लिए कन्नौज के सरायमीरा रोडवेज बस अड्डे के पास सवारी का इन्तजार कर रही थी इसी बीच एक राहुल नाम का शख्स उसके पास आया और गुमराह करते हुए अपनी गाडी से चलने के लिए कहा। महिला उसकी बातों में आ गई और टप्पेबाजी की शिकार हो गई। वही पुलिस से पूछताछ में महिला ने अपने को छिबरामऊ के विकूपुर निवासी सीता बताया। महिला ने कन्नौज कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही गुहार लगाई है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।