जाकिर नाइक की 16.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जप्त - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 19 January 2019

जाकिर नाइक की 16.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जप्त

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत इस्लामिक प्रवक्ता जाकिर नाईक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी का कहना है कि नाइक ने मनी लॉन्ड्रिंग से प्राप्त पैसे को छिपाने के लिए प्रॉपर्टी की खरीददारी की है और ये सारी प्रापर्टी उसने अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदरों के नाम से लिया है. नाईक की मुंबई स्थित फातिमा हाइट्स और आफिया हाइट्स को ईडी ने जब्त किया है और जिसकी अनुमानित कीमत 16.40 करोड़ के आसपास है. ईडी के मुताबिक नाइक ने मनी लॉन्ड्रिंग से हासिल पैसे को छिपाने के लिए संपत्तियों की खरीद अपने नाम से नहीं की। उसने शुरुआती पेमेंट अपने नाम से की और फिर फंड को अपनी पत्नी, बेटे और भतीजे के नाम पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद बुकिंग परिवार के नाम से की गईं ताकि अवैध धन को छिपाया जा सके। एजेंसी ने बताया कि जांच में जाकिर नाइक की मनी लॉन्ड्रिंग की पूरी हिस्ट्री का पता चला है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से नाइक के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियों में केस दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने दिसंबर, 2016 में उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।