कानपुर - टेनरी बन्दी से नाराज मालिको ने निकाला कैंडिल मार्च.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 19 January 2019

कानपुर - टेनरी बन्दी से नाराज मालिको ने निकाला कैंडिल मार्च....


ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

प्रयागराज में चल रहे कुंभ को लेकर सारकार द्वारा शहर की टेनरी बन्दी से नाराज टेनरी मालिको और मजदूरों ने शनिवार की शाम शासन ओर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुचाने के लिए जाजमऊ इलाके के दादा मिया मजार से पुरानी चुंगी तक कैंडिल मार्च निकाला फकर एकबाल टेनरी मालिक ने बताया कि सरकार द्वारा तीन महीने तक टेनरियों को बन्दी का आदेश दिया गया है


जिससे अब टेनरी मालिक और काम करने वाले मजदूर भुखमरी की कगार में आ गए है जिसके विरोध में हम लोगो ने शन्ति पूर्वक ढंग से कैंडिल मार्च निकाला है इर सरकार से माग कर रहे है कि जल्द से जल्द टेनरियों को खोला जाए नही तो बड़ा आंदोलन करेंगे निजाम फारुखी ने बताया कि शासन का यह तुलगी फरमान आया है कि टीम हमने तक सभी टेनरियों को बंद किया जाए जिसके बाद करीब एक महीने से सभी टेनरियों बन्द है और अब टेनरियों में काम करने वाले मजदूर या तो भूख मरी के शिकार ही गए है या फिर शहर छोड़ कर जा रहे है हमारी मागे है कि इस बन्दी को जल्द से जल्द खत्म कराया जाए नही तो बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिमेदारी प्रशासन  की होगी इस दौरान जफरुल हसन ,मैफुज अख्तर,निशाद अहमद,मोहम्मद जफीर सिद्दकी,आमिर रिजवान आदि लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।