भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के अंतिम 13 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार की सुबह ट्विटर पर 13 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की. गुरूवार से शुरू होने वाला यह मैच सिडनी में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. भारत सीरीज में इस समय 2-1 से आगे चल रहा है.
इस टेस्ट के लिए टीम में केएल राहुल की वापसी हुई है. वहीं रोहित शर्मा पिता बनने के वजह से मुंबई लौट गए हैं, वे इस टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे. टीम में अभी तीनों स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है. हालाकि अश्विन पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है. अभी उनपर अंतिम फैसला गुरुवार की सुबह होगा. इसी लिए शायद विराट ने एतिहात के तौर पर कुलदीप यादव को भी शामिल किया है जिससे जरूरत पड़ने पर वे दो स्पिनर्स के साथ मैच में उतर सकें.
इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को शामिल नहीं किया है. उनकी जगह उमेश यादव को जगह मिली है. उमेश यादव को पर्थ टेस्ट में खिलाया गया था, लेकिन वे पर्थ में प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे. इस मैच में टीम इंडिया की 141 रनों से करारी हार हुई थी. इसके बाद मेलबर्न टेस्ट में उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था. मेलबर्न टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से मात दी थी.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।