शहर
के मोतीझील पार्क में शनिवार को होने वाले आयुर्वेद सम्मेलन कार्यक्रम में
सीएम योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे .जिसको लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन ने
पार्क में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही काम कर रहे
कर्मचारीयो और ठेकेदारों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को लेकर निर्देश
दिए।
आयुर्वेदिक
ऑल इंडिया समिति आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में मोतीझील पार्क
में शनिवार को आयुर्वेदिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ करने
के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके
आगमन को लेकर मोतीझील पार्क में तैयारियां जोर शोर से चल रही है जिसको
लेकर जिला प्रशासन की टीम ने पार्क की तैयारियों का निरीक्षण किया। आपको
बता दें कि आयुर्वेदिक का जीवन मे काफी महत्व है जिसको लेकर यहां प्रसिद्ध
आयुर्वेद चिकित्सक, और आयुर्वेद पढ़ने वाले छात्र भी पहुचेगे। इसके साथ
आर्युवेदिक दवा बनाने वाली कम्पनियों के स्टाल भी लगाएं जाएंगे। डीएम विजय
विश्वास पन्त ने बताया कि शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मोतीझील पार्क
में आयुर्वेदिक सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचेंगे उनके साथ सांसद डॉक्टर
मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद रहेंगे जिसको लेकर पार्क में चल रही तैयारियों
का निरिक्षण किया है
कार्यक्रम स्थल में सम्पूर्ण व्यवस्था कराने के लिए आयोजको को निर्देशित करते हुए कहा कि जो व्यवस्था की जाये वह मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आगमन के ही हिसाब से समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि इस आयुर्वेद कार्यक्रम में आयुर्वेद की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र ,छात्राए उपस्थित रहेगे तथा आयुवेर्दिक क्षेत्र में जिन कम्पनियों द्वारा दवाइयां बनाते है उन कम्पनियों के भव्य स्टाल भी लगेंगे जिसमें आयर्वेद दवाओं की उपयोगिता के विषय मे लोगो को बताया जायेगा। कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कराने के लिए पुलिस अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी अनन्त देव तिवारी, एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।