कानपुर-यूपी में 2014 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा ,. दिनेश शर्मा , - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 17 January 2019

कानपुर-यूपी में 2014 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा ,. दिनेश शर्मा ,

 

 
ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 
 
  केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार विकास और राष्ट्रोत्थान में विश्वास करती है। जिसके चलते समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी विकास के चलते हम आगामी लोकसभा में जनता के बीच जाएंगे और जिस प्रकार का जनता के बीच पार्टी का माहौल बना हुआ है उससे तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में 2014 से ज्यादा सीटे एनडीए जीतेगा।यहां बात गुरुवार को दीप्ती सीएम दिनेश शर्मा ने कानपुर में कही उन्होंने यह भी बोला की भाजपा सरकार के विकास से डरकर सपा और बसपा में गठबंधन हुआ है। । 
 

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में गुरूवार को सामाजिक संस्था कविताई के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मिलेनियम वोटर मुदिता मिश्रा की पुस्तक नरेन्द्रोदय से राष्ट्रोदय का विमोचन किया। इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सब आपस में मिले हुए हैं। जनता को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। गठबंधन जो भी सीटें जीतेगा वह कांग्रेस को ही बेच देगा। ये दल और नेता का गठबंधन है। इसमें कार्यकर्ता कहीं नहीं हैं। आगे कहा कि सपा अध्यक्ष और बसपा अध्यक्ष भाजपा को हराने का सपना देख रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि इस गठबंधन से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नाखुश है। जिसके चलते भाजपा से संपर्क कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में बसपा कार्यकर्ताओं पर कहर बरपाया गया और बसपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं पर। भाजपा अपने बल पर चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव का बिगुल बज चुका है। बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय हो गया है। इस बार प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा के हिस्से आएंगी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।