तहकीकात न्यूज़ कैंपियरगंज
कैंपियरगंज में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं क्योंकि दिन हो या रात
चोरों को अपने कार्यों को अंजाम देने में कोई मुश्किल नहीं होता है। बीती
रात चोरों द्वारा शिक्षा के मंदिर प्राथमिक विद्यालय लोहरपुरवा में सोलर
पैनल की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
गौरतलब है
कि गत दिन ही चोरों द्वारा तहसील दिवस में आएं एक फरियादी की मोटरसाइकिल
चोरी की गई थी जबकि रात में प्राथमिक विद्यालय लोहरपुरवा में लगे सोलर पैनल
को उड़ा दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने बताया कि चोरों द्वारा
रसोईघर के ताले को तोड़कर आर ओ वाटर को भी तोड़ने का प्रयास किया गया।
इस
संबंध में प्रधानाध्यापिका द्वारा कैंपियरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने
के लिए लिखित सूचना दी गई है और जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की
मांग की गई है।
राजेश चौधरी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।