ब्रेंट क्रूड के पिछले दिनों 50 डॉलर तक गिरने के बाद कीमतों में इजाफा शुरू हो गया है. बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड के दाम 1.26 प्रतिशत बढ़कर 59.46 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गए. इस सबके बीच देश की तेल कंपनियों की तरफ से लगातार तीसरे दिन आम जनता को तेल की कीमतों में राहत दी गई. बुधवार को दिल्ली समेत चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल पुराने स्तर पर ही बने रहे. सोमवार को पेट्रोल में प्रति लीटर 21 पैसे की तेजी आई थी. मंगलवार और बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 68.50 रुपये और डीजल 62.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से भविष्य में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ सकते हैं. बुधवार को कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के रेट पुराने स्तर क्रमश: 70.64 रुपये, 74.16 रुपये और 71.07 रुपये प्रति लीटर पर कायम रहे. वहीं दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के रेट क्रमश: 62.24 रुपये, 64.01 रुपये, 65.12 रुपये और 65.70 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर ही बने रहे.आपको बता दें 1 जनवरी को पेट्रोल के रेट में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी. दो और तीन जनवरी को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चार जनवरी को 21 पैसे और फिर 5 जनवरी को 15 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता हुआ. इसके बाद छह जनवरी को कीमत स्थिर रहीं, जबकि 7 जनवरी को कीमतें पहली बार बढ़ी. इसके बाद 8 और 9 जनवरी को पेट्रोल और डीजल पुराने स्तर पर ही बने रहे.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।