ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
थाना प्रभारी की सद्बुद्धि के लिए थाने के गेट पर व्यपारियो ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
कानपुर में पुलिसिया गुण्डई के विरोध में व्यापारियों ने फीलखाना थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. वहीं थाने में बैठ कर व्यपारियो ने पुलिस की सद् बुद्धि के लिए हनुमाना चालिस का पाठ भी किया.व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया.
कानपुर में पुलिसिया गुण्डई के विरोध में व्यापारियों ने फीलखाना थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. वहीं थाने में बैठ कर व्यपारियो ने पुलिस की सद् बुद्धि के लिए हनुमाना चालिस का पाठ भी किया.व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया.
फीलखाना थाना प्रभारी ने बीते सोमवार को एक मिठाई की दुकान में माल उतार रहे लोडर चालाक की बेवजह पिटाई कर उसे थाने में बंद कर दिया जिसके बाद दूकान मालिक ने थाने में पहुंच कर लोडर चालक को थाना प्रभारी से छोड़ने के कहा जिसके बाद थाना प्रभारी ने दुकानदार को भगा दिया। व्यपारी दुकानदार ने घटना की जानकारी अपने व्यापारी नेताओ को दी जिसके बाद मगलवार को व्यपारी नेता जब थाने पहुंच कर लोडर चालक अम्बुज को छोड़ने के लिए कहा तो थाना प्रभारी ने सभी व्यपारी नेताओ को थाने से भगा दिया जिसके बाद व्यपारी थाने के बाहर धरना देते हुए थाना प्रभारी के सद्ध बुद्धि के लिए हनुमान चलिशा का पाठ करने लगे यह देख थाना प्रभारी ने आनन् फानन में लोडर चालक को छोड़ा तब जाकर कही व्यपारी शांत हुए।
विनोद गुप्ता व्यपारी नेता ने बताया की फीलखाना क्षेत्र में एक व्यपारी की मिठाई की दूकान है कुछ दिन पहले थाने के दो सिपाही मिठाई की दूकान में पहुंचे और मिठाई लिया इस पर दुकानदार ने जब रूपए मांगे तो उन्होंने बोला की दूकान नहीं चलानी है क्या। जिस पर व्यपारी ने बोला कोई अपराध नहीं कर रहे है जिस पर सिपाही मिठाई वापस लौटा कर चले गए और कल जब दूकान का सामन उतर रहा था तब थानेदार ने उस लोडर चला को गाडी से उतार कर बुरी तरह मारने लगे और बोला अब बताता हु पुलिस का पावर जिसके बाद लोडर चालक को पिटाई के बाद थाने में बंद कर दिया। जिसके बाद व्यपारियो ने थानेदार से बात की लेकिन उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी फिर जब हम लोग थाने के गेट में बैठ कर चालीसा का पाठ किया तो थाना प्रभारी ने उसे तुरंत छोड़ा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।