कानपुर -- स्लाटर हाउस को तोड़ने को लेकर मुस्लिम समाज उतरा मैदान में ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 8 January 2019

कानपुर -- स्लाटर हाउस को तोड़ने को लेकर मुस्लिम समाज उतरा मैदान में ...





ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता  

प्रदेश सरकार के आदेशाको लेकर प्रशासन दवारा शलाटर हाउस को गिराए जाने और वहाँ पर गौशाला निर्माण के विरोध में मंगलवार को मुस्लिम संगठन के लोगो ने यतीमखाना चौराहे पर सैकड़ो की संख्या  में पहुंच कर योगी सरकार के इस फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगो ने ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

 
बताया कि कुरैसी समाज के लोग पुश्तैनी मास के व्यवसाय से जुड़े हुए है और इस व्यवसाय से लगभग एक लाख परिवार का पालन पोषण चल रहा है यह काम  आजादी के पहले से यहाँ के लोग करते चले आ रहे है और सरकार इसके बावजूद इसे तोड़ने में लगी हुई है तो यह कैसा सबका साथ और सबका विकास हुआ? जबकि यह स्लाटर हाउस ट्रस्ट की जमीन में है यह योगी सरकार का तुगलकी फरमान है जो हमे बिल्कुल भी मंजूर नही है। इससे हमारे सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। जिसको लेकर हम लोग विरोध कर रहे है सरकार को इस फैसले में तुरंत रोकवा देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।