कानपुर- भीषण ठंड में बाबा का अद्भुद श्रृंगार देखने के लिए उमड़ा भक्तो का जन समूह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 January 2019

कानपुर- भीषण ठंड में बाबा का अद्भुद श्रृंगार देखने के लिए उमड़ा भक्तो का जन समूह






ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 

जाजमऊ के द्रतीय काशी माँ गंगा के तट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा सिध्दनाथ का विशाल जागरण का आयोजन गुरुवार को संपन्नय हुआ ।इस दौरान बाबा भोलेनाथ का अद्भुद श्रृंगार किया गया वही मंदिर प्रांगण में बाबा के विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुच कर बाबा भोले नाथ का प्रसाद ग्रहण किया ।



वही बाबा का सबसे खास प्रसाद चिलम का भी आयोजन भक्तो के लिए किया गया आप को बता दे कि बाबा सिद्ध नाथ धाम राजा ययाति के समय का है पुरोहितों का कहना है कि इस स्थान पर राजा ययाति ने 99 यज्ञ कराए थे और जब सौवां यज्ञ होने जा रहा था तब एक कौए ने यज्ञ में हड्डी फेक दिया था जिसे बाद यज्ञ खराब ही गया था और जाजमऊ द्रतीय काशी बनने से रह गया था।सुजीत चौरसिया ने बताया कि हम लोगो को आज के दिन का हर वर्ष बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है हम लोगो ने बाबा के अद्भुद श्रृंगार के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया है 



पुजारी मुन्नी लाल ने बताया कि यहां पर पिछले 12 वर्षों से होता चला आ रहा है बाबा सिध्दनाथ का जागरण  हर वर्ष नए वर्ष के उपलक्ष्य में किया जाता है जिसमे शहर ही नही बल्कि प्रदेश भर से लोग इस जागरण में पहुच कर बाबा का प्रसाद लेते है आज के दिन बाबा के दर्शन को लेकर भक्तो का जन सैलाब मंदिर में उमड़ता है इस बार बाबा का श्रृंगार अर्धनरेश्वर के रूप में किया गया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।