फर्रूखाबाद - योगी सरकार में खासकर महिलाओं की शोहदो से छेडखानी रोकने में पुलिस फेल ,आये दिन..... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 January 2019

फर्रूखाबाद - योगी सरकार में खासकर महिलाओं की शोहदो से छेडखानी रोकने में पुलिस फेल ,आये दिन.....



रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा  

फर्रूखाबाद में योगी सरकार में खासकर महिलाओं की शोहदो से छेडखानी करने में पुलिस फेल हो गई है। इसी लिये आये दिन छेडखानी से भयभीत छात्रा सुसाइड नोट लिखकर मरने के लिये घर से चली गई। कोतवाली फर्रूखाबाद लालगेट निवासी राविया के पिता ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देते हुये बताया है कि उनकी  बेटी सुबह 7 बजे अपने छोटे भाई के साथ कोचिंग के लिये गई थी। वह रोज 8 बजे तक घर आ जाती थी।




आज उसके मोबाइल से घर पर फोन करके बताया कि मै आत्महत्या करने गंगा नदी जा रही हूं।मेरे स्कूल बैग में कुछ रखा है, उसे देख लेना। व्यापारी ने पुलिस को अवगत कराया कि जब बेटी का बैग देखा तो उसके अंदर एक पत्र मिला। जिसमे उसने लिखा कि कुछ आबारा लडकों के बतमीजी से परेशान होकर यह कदम उठा रही हूं। मैने बेटी को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नही मिली। उन्होने पुलिस को दी गई सूचना के साथ बेटी के द्वारा लिखा गया सोसाइड नोट भी लगाया है। छात्रा ने सुसाइडनोट के शुरूआत में लिखा कि अम्मी हमे माफ कर देना। आज हम कोचिंग नही जा रहे है। बल्कि गंगा में कूदने जा रहे है। हमने आप लोगों को अपनी परेशानी बताने की बहुत कोशिश की। आप लोग पता नही क्या एक्शन लेते। 


रोड पर कुछ आबारा लडकों ने मेरे साथ बदतमीजी की थी। वह बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे। धमकी देते थे कि मेरे साथ चलो बरना उठा ले जायेगे। छात्रा ने लिखा है कि उन जानवरो की हद इतनी ज्यादा बढ चुकी थी कि बम फेंकने की भी बात कर रहा था। उन 4-5 लडको में सिर्फ एक ही बकवास करता है और बाकी उसको सपोर्ट करते है। छात्रा ने अपनी परेशानी बताते हुये लिखा है कि हम घर पर किसी को इस लिये नही बता पाये कि वह युवक बहुत डेंजरस है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।