ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
मुग़लसराय और फैज़ाबाद स्टेशन के बाद पनकी स्टेशन का नाम
बदलकर पनकी धाम कर दिया गया रेल राज्यमंत्री ने पनकी मंदिर में आयोजित
हुए लोकार्पण और शुभारंभ मौके पर कहा कि प्राचीन पंचमुखी मन्दिर में लगने
वाले आस्था के सैलाब के चलते सरकार ने स्टेशन का नामकरण किया है
केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा आज कानपुर दौरे पर आए यहां उन्होंने पनकी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम रेलवे की ओर से आयोजित किया गया था इस मौके पर मनोज सिन्हा ने कई कार्यों का लोकार्पण किया साथ ही पनकी भाऊपुर तीसरी रेलमार्ग का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इंतजार स्टेशन के नामकरण को लेकर था
जैसे ही रेल राज्यमंत्री ने इसकी घोषणा की वैसे ही कार्यक्रम स्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा इसीके साथ कोच डिस्प्ले बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, यार्ड अपग्रेडेशन कार्य का भी लोकार्पण मनोज सिन्हा ने किया रेल राज्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कई घोषणा की जिसमें फुट ओवर ब्रिज, अंडर पास, स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव, स्वचालित सीढ़ियां मुख्य रहीं रेल राज्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा 2022 में हाई स्पीड ट्रेन दौड़ने की बात कही इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधक सहित इलाहाबाद मण्डल के मंडल प्रबंधक मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।