रिपोर्ट - विशाल सिंह
उन्नाव में रफ़्तार के कहर ने 2 मासूमों की जान ले ली । ये हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों सगी बहने अपने छोटे भाई के साथ स्कूल छूटने के बाद अपने पिता के साथ वापस घर जा रहे थे । अचानक एक तेज़ रफ़्तार ओवर लोड ट्रैक्टर दोनों बच्चों को रौंदते हुए निकल गया ।
इस दर्दनाक घटना से गुस्साए परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया । वहीं हादसे की सूचना के बाद सीओ सफीपुर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया लेकिन हादसे से गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए । हांलाकि मौके पर पहुची पुलिस ने परिजनों को काफी समझा-बुझाकर और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतहा गांव के पास की हैं । जहाँ पर एक तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने स्कूल से अपने पिता के साथ वापस घर लौट रही दोनो सगी बहनो व उनके छोटे भाई को रौंद दिया । जहाँ एक और दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया । गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए । वहीं ग्रामीणों का कहना है की गंगा कटरी होने के चलते रोजाना ओवर लोडेड गाड़ियां यहां से निकलती हैं जिसके चलते ये हादसा हुआ है । पुलिस ने मौके से ट्रेक्टर को बरामद कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने लोगों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया ।
सीओ सफीपुर गौरव तिवारी
ग्राम मटहारा थाना सफीपुर के दो बच्चियों के एक्सिडेंड में मृत्यु हो गयी घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पॉर्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है मुकद्दमा लिख कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
ग्राम मटहारा थाना सफीपुर के दो बच्चियों के एक्सिडेंड में मृत्यु हो गयी घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पॉर्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है मुकद्दमा लिख कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।