जिला संवाददाता - अरविन्द शर्मा
रसूलाबाद नगर में स्थित वीएस आर इलेक्टरोपैथी मेडिकल
इंस्टीटियूट एन्ड रिसर्च सेंटर में इलेक्टरोपैथी के जन्मदाता डॉ काउंट सीजर
मैटी का जन्म दिन बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ।जन्मोत्सव
कार्यक्रम की शुरुआत इलेक्टरोपैथी विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डा
संतोष सिंह चौहान ने माँ गायत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप
प्रज्वलित कर व केक काटकर की ।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रांतीय
अध्यक्ष डा संतोष सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि इलेक्टरोपैथी विश्व मे
पांचवी चिकित्सा के रूप में जानी जा रही है।भारत मे राजस्थान सरकार द्वारा
सरकारी मान्यता दी जा चुकी है। भारत सरकार द्वारा आई डी सी कमेटी का गठन भी
किया जा चुका है कमेटी द्वारा रिपोर्ट भी प्रेषित की जा चुकी है। शीघ्र ही
भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय इलेक्टरोपैथी के मान्यता के संबंध में निर्णय
ले रहा है।
उप्र में भी स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर पर
कमेटी का गठन कर दिया गया है।सारे प्रपत्र मान्यता संबधी राजस्थान सरकार से
मांगे गए है।शीघ्र ही राजस्थान की तर्ज पर उप्र में भी इलेक्टरोपैथी
चिकित्सको को सरकारी सरंक्षण मिलने वाला हैसंस्थान
के प्राचार्य डॉ ए पी बाथम ने इलेक्टरोपैथी चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश
डालते हुए बताया कि इलेक्टरोपैथी दवाओं में ब्लड और लिम्फ को शुद्ध करने की
गजब की क्षमता है इसलिए इनकी औषधियां रोग का समूल नाश कर देती है।
इलेक्टरोपैथी दवाये पूर्ण तरीके से वानस्पतिक जगत पर आधारित है,इन दवाओं के
सेवन करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नही होता है।
मैटी
जयन्ती के शुभ अवसर पर इलेक्टरोपैथी के दर्जनों कैम्प आयोजित करवाने हेतु
कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बेंचेलाल कोरी, इलेक्टरोपैथी के ऊपर विशेष
कविता लिखने पर शैलेन्द्र सिंह ,इलेक्टरोपैथी के कई कार्यक्रमो में कुशल
संचालन करने पर प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर विशेष सम्मान
दिया गया ।मैटी जयन्ती के अवसर पर निशुल्क
इलेक्टरोपैथी दवाये भी वितरण कर मरीजो को रोग विशेषज्ञ के द्वारा परीक्षण
कर निशुल्क परामर्श भी दिए गए ।
संस्थान के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति किये गए
कार्यक्रम
की अध्यक्षता संस्थान के उप प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा की
गई।कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक शाक्य द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार सिंह ,व डॉ गजेंद्र कुशवाह रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।