जिला संवाददाता -अरविन्द शर्मा
रूरा कानपुर देहात स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर
स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर एस पी एस विद्यालय डेरापुर रोड भटौली
में प्रधानाचार्य आलोक पाण्डेय द्वारा एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया
जिसमें उधर से गुजर रहे कई विद्यालय के बच्चों ने इस संगोष्ठी में प्रतिभाग
किया और स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर चलने की शपथ ली ।
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारीं दक्षिण एशियाई देशों की
ग्रेपलिंग स्वर्ण पदक विजेता केंद्रीय विद्यालय माती की छात्रा शान्या ने
बच्चों में उत्साह भरते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जी ने अमेरिका के
शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेरे प्यारे भाई
बहनों कहकर विश्व बंधुत्व की धार्मिक सहिष्णुता का जो संदेश दिया था वह आज
भी प्रासांगिक है। स्वामी जी ने कहा था कि समय पर साहस का संचार न हुआ तो
जीवन व्यर्थ हो जाएगा।उन्होंने कहा था कि स्वयं को ताकत वर समझो और तुम
ताकतवर बन जाओगे।
उठो जागो संघर्ष करो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की
प्राप्ति न हो जाए ,दिन में दस बार दोहराओ की मैं निडर हूँ और भय मुक्त
हूँ, जितना बड़ा लक्ष्य होगा उतनी ही शानदार सफलता होगी। आभार प्रदर्शन
करते हुए प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने कहा कि शान्या ने विद्यालय के बच्चों
को विवेकानंद जी का जो ममस्पर्शी संदेश दिया है निश्चित ही बच्चे अपने
अन्तर मन में उतारेंगे और निर्भीकता से अपने राष्ट्र की एकता अखंडता
सहिष्णुता को संरक्षित रखेंगे।इस अवसर पर दीपू मिश्रा,ओम जी बाजपेई,शिवम्
,नवीन कुमार दीक्षित व शिक्षक गण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।