कैलाश सिंह विकाश ब्यूरो वाराणसी
नव वर्ष के पहले दिन मंगलवार को बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा के साथ कालभैरव और संकट मोचन दरबार युवाओं से पटा रहा । इस दौरान काशी के कोतवाल कालभैरव, बाबा विश्वनाथ के साथ संकटमोचन के प्रति युवाओं की श्रद्धा गंगा की मौजों की तरह उफान मारती रही। नये साल का गर्मजोशी से स्वागत के साथ जीवन में सफलता की नई उम्मीद, नई शुरूआत के लिए युवा बाबा और भगवती अन्नपूर्णा के आर्शिवाद के लिए लम्बी लाइन में लगे रहे। दर्शन पूजन के बाद युवाओं ने जमकर मस्ती की। सारनाथ, गंगा तट,गंगा उस पार रेती में, अस्सीघाट पर युवा बच्चे दिन भर मौज मस्ती करते रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।