रिपोर्ट -विशाल सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती हो लेकिन उन्नाव के अपराधी सीधा सरकार को चुनौती दे रहे है उन्नाव जिला इनदिनों अपराधियो का हब बनता जा रहा है। पिक्षले एक माह में दर्जनों महिलाओं की हत्या से उन्नाव सुलग रहा है ऐसा ही मामला उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र का है.. जहाँ असोहा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की 42 वर्षी पत्नी की निर्मम हत्या कर हत्यारे शव खेत मे फेक कर फरार हो गए
उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह कानून ब्यवस्था को रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहे है राजधानी से सटे उन्नाव में अपराधी इन दिनों बेलगाम हो चुके है आज फिर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के असोहा ब्लाक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज कुमार लोधी की 42 वर्षी पत्नी कृष्णावती की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई बताया जा रहा है की पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपनी पत्नी के साथ अपने गाँव बछौरा में खेतो में काम कर रही थे शाम होते ही सब घर के लिए निकल चुके थे लेकिन पहले से घात लगाये बदमाश शायद दिन ढलने का इंतजार कर रहे थे. दिन ढलते ही घात लगाए बदमाशो ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को नाले में फेंक दिया...वही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है..मौके पर पहुची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी फिर हाल पुलिस को कोई ठोस सबूत हांथ नही लगा है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है
जब जानकारी जब वँहा से चली चल दिया गया मैने पापा को फोन लगाया बोला मम्मी आयी कि नही आयी तो उन्होंने बोला मम्मी काफी देर पहले चल चुकी है पाप को फोन किया कि कहा मतलब हम लोग आए क्या सहायता करने बोले मम्मी आये की नही तो मम्मी घर नही आयी तो घर नही पहुँची हम लोगो ने ढूढ़ना चालू कर दिया हम लोगो ने जब खोजा बिन करने से मतलब नही पता चला तब हम लोगो ने गाँव वालों को इत्तला कर दिया भाई मेरी मम्मी खो गयी तो गांव वाले सारे लोग बत्ती लेकर दौड़ पड़े
सीओ पुरवा एम.पी.शर्मा
स्व श्रीमति कृष्णावती वाइफ़ ऑफ राज कुमार बछौरा पी एस पुरवा की गला दबा कर कल रात को हत्या कर दी गयी है इस सम्बंध में पुलिस को 12 घण्टे बाद सूचना दी गयी है शव का पंचायतनामा भर के पी एम के लिए प्रेषित भेजा गया है जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा अभी कोई नाम उजागर नही हुवा है जल्द ही पता चल जाएगा
स्व श्रीमति कृष्णावती वाइफ़ ऑफ राज कुमार बछौरा पी एस पुरवा की गला दबा कर कल रात को हत्या कर दी गयी है इस सम्बंध में पुलिस को 12 घण्टे बाद सूचना दी गयी है शव का पंचायतनामा भर के पी एम के लिए प्रेषित भेजा गया है जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा अभी कोई नाम उजागर नही हुवा है जल्द ही पता चल जाएगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।