रवी फसल जैसे -जैसे तैयार हो रही , वैसे-वैसे अन्ना जानवर किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे - बृजेन्द्र कुमार सिंह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 21 January 2019

रवी फसल जैसे -जैसे तैयार हो रही , वैसे-वैसे अन्ना जानवर किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे - बृजेन्द्र कुमार सिंह

महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि परसों कुशीनगर में सत्तारूढ़ दल भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या की जाती है, इस घटना से प्रतीत होता है कि अपराधी इतने अराजक एवं निरंकुश हो गये हैं कि उन्हें शासन एवं प्रशासन का कोई भय नहीं है इसी बात की परिणति कानपुर में देखने को मिली जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के बहू से 12 लाख रूपये सरेआम बदमाश छीन लेते हैं। 
 
 
       फोटो गूगल स्रोत
 
प्रदेश सरकार यह ढिंढोरा पीटती रही कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है किसानों को उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो रहा है जबकि प्रतिदिन समाचारपत्रों में उर्वरकों के लिए किसानों द्वारा किये जा रहे संघर्ष और प्रदर्शन की खबरें भरी रहती हैं चाहे सिद्धार्थनगर हो, हमीरपुर हो या बस्ती हो जहां उर्वरक न मिलने एवं कालाबाजारी के चलते किसान दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं प्रवक्ता ने कहा कि सबसे बड़ी चिन्ता तो यह है कि रवी फसल जैसे -जैसे तैयार हो रही है वैसे-वैसे अन्ना जानवर किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद करते जा रहे हैं परिणाम स्वरूप जिलों में अलग-अलग स्थानों पर संघर्ष की स्थिति बन रही है पश्चिमी उ0प्र0 के जनपदों में जहां किसान अन्ना जानवरों को सरकारी भवनों में छोड़कर अपनी फसलें बचाने के लिए विवश हो रहे हैं और प्रशासन द्वारा किसानों के प्रति की जा रही तानाशाही की सजा भुगत रहे हैं। वहीं मध्य एवं पूर्वी उ0प्र0 में आपसी द्वन्द के शिकार हो रहे हैं। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है और जनपीड़ा पर पूरी तरह उदासीन है। 
 
 
सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की राजधानी मंे पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों द्वारा किये गये जबर्दस्त प्रदर्शन का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि वह इस महत्वपूर्ण विषय पर अविलम्ब गंभीर निर्णय ले जिससे कर्मचारियों के इस आक्रोश से बचा जा सके और प्रदेश में कामकाज का माहौल बन सके।कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की है कि प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार संवेदनशीलता का प्रदर्शन करे और समाज के हर क्षेत्र में व्याप्त अराजकता से आम जनता को निजात दिलाये

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।