रिपोर्ट- मोबीन मन्सुरी
कन्नौज तेज रफ़्तार डबल डेकर बस असुंतलित होकर खड्ड में गिर गई। जिसमे
6 लोग घायल हो गए तो एक की मौत हो गई। जिसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस ने
घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
दिल्ली
से एक डबल डेकर बस रात को सवारी लेकर हरदोई जिले के मल्लावा के लिए निकली
थी। इसी बीच सुबह 6 बजे के करीब कन्नौज के बाईपास (पाल चौराहा ) के
पास धुंध की बजह से गड्ढे में जाकर असंतुलित हो गई, ड्राइवर ने बस को
सँभालने की कोशिश की तब तक बस सड़क के नीचे खड्ड में जा गिरी। जिससे बस
चालक मुजीब उर रहमान पुत्र कुर्बान अली निवासी सिहाना बुलंदशहर उम्र लगभग
45 वर्ष की मौत हो गई वही 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
उन्हें अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस में करीब 70
सवारियां बैठी हुई थी।
बच सकती थी जान
दिल्ली
से रात को सवारी लेकर हरदोई जिले के मल्लावा जा रही डबल डेकर बस तेज
रफ़्तार से जा रही थी कि अचानक सड़क के गड्ढे में पहिया के जाते ही बस जैसे
ही असंतुलित हुई तो बस के चालक ने बस से कूदकर जान बचाने की कोशिश की।
उसकी यही कोशिश उसकी जान की दुश्मन बन गयी। बस सड़क से खड्ड में जाते समय
चालक बस के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। जब कि बस के अंदर बैठे सभी
लोग सुरक्षित रहे और कुछ लोगों को मामूली चोटें जरूर आई।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।