रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा
जब किसानों के सब्र का बांध टूटा तो किसानों ने सैकड़ों
गायों को इकट्ठा करके लाठी डंडों द्वारातहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय
में बंद कर दिया मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर के राठ का है जहां पर लगातार अन्ना पशुओं से
अपनी फसल को बर्बाद होते हुए देख किसानों का सब्र का बांध टूट गया और
सैकड़ों किसानों ने लाठी डंडे लेकर गायों को एकत्रित किया और तहसील परिसर व
एसडीएम कार्यालय में बंद कर दिया और सरकार विरोधी नारे लगाना शुरू कर
दिए,
मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को समझाने का भरपूर प्रयास किया
लेकिन किसी की सुनने को तैयार नहीं थे,एसडीएम राठ सुरेश कुमार पाल ने
किसानों को आश्वासन दिया कि जहां भी खाली जगह दिखाई देगी वहां पर तार
वाड़ीकर आवारा पशुओं को बंद करके किसानों को इस परेशानी से निजात दिला दी
जाएगी,तब कहीं जाकर किसानों ने लिखित शिकायत देते हुए अपना हंगामा बंद किया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।