रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा
छात्रा के घर से कोचिंग के लिए जाने के दौरान शोहदों के आतंक से परेशान
होकर सुसाइड नोट छोड़ने की सनसनी के पीछे की फिल्मी स्टाइल कहानी का
पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कई राज खोले हैं प्रेम कहानी में धर्म परिवर्तन
के नाटक के साथ शिक्षक और छात्रा के संबंधों को कलंकित करने वाली बदनुमा
तस्वीर भी सामने आई है विवाहित शिक्षक ने प्रेमिका के कहने पर धर्म
परिवर्तन के नाम पर ना केवल कलमा पढ़ लिया बल्कि रोजा रखना और नवाज पढ़ना
भी शुरू कर दी फिलहाल तमाम सबूतों के आधार पर पुलिस ने शहर के मोहल्ला
खैराती खा निवासी किशोरी के साथ उसके प्रेमी महावीर गंज निवासी लोकेश सिंह
उर्फ सफर खान और ठंडी सड़क निवासी कान्वेंट स्कूल संचालक के पुत्र अंकित
राजपूत पुराना कोटा पार्च निवासी फर्जी काजी मुदस्सर खान को गिरफ्तार कर
लिया है|
3 साल पहले शुरू हुई यह प्रेम कहानी 3 दिन पहले उस समय
दिलचस्प मोड़ पर पहुंची जब शहर के मोहल्ला खैराती खान निवासी छात्रा घर से
कोचिंग जाने के लिए निकली और गायब हो गई उसने अपनी मां को अपने सुसाइड नोट
के बारे में जानकारी देकर अपने परिवार को भी परेशानी में डाल दिया जिसमें
लिखा था कि कोचिंग के जाते समय शोहदे उसे परेशान करते हैं इसलिए उसने
रामगंगा पुल से सुसाइड कर लिया है और अब उसकी तलाश ना की जाए छात्रा के
पिता ने सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में
गुमशुदगी दर्ज कराई मामला छेड़छाड़ का था जिसको लेकर सीएम योगी सरकार बनाने
के बाद पहले दिन से ही सचेत थे सो पुलिस हरकत में आई पुलिस को राम गंगा
पुल पर छात्रा की चप्पल और बैग मिली तो सुसाइड नोट की इबारत में सच्चाई
रेखांकित हुई पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नदी में छात्रा की तलाश शुरू कराई पर
निराशा हाथ लगी उधर पुलिस सर्विलांस से भी मामले को खंगालने में लगी थी इस
दौरान पुलिस शहर के मोहल्ला महावीर गंज निवासी व्यवसाई के कोचिंग संचालक
पुत्र लोकेश प्रकाश सिंह तक पहुंची पुलिस ने दबाव बनाया तो लोकेश ने छात्रा
को कल्याणपुर कानपुर में किराए के कमरे में रखे जाने की बात खोल दी पूरा
मामला प्रेम प्रसंग का निकला है विवाहिता शिक्षक ने प्रेमिका के कहने पर
धर्म परिवर्तन की बात कहकर ना केवल कलमा पढ़ लिया बल्कि अपने दोस्त पुराना
कोटा पार्च निवासी मुदस्सीर के कहने पर यूट्यूब पर देखकर निकाह भी कर लिया
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा लोकेश और छात्रा को लेकर रामगंगा पुल पर
पहुंचे जहां दोनों ने उस स्थान की जानकारी दी जहां भी चप्पल और बैग छोड़कर
आए थे एसपी ने बताया कि सुसाइड नोट छोडकर छात्रा के आत्महत्या कर लेने का
मामला पूरी तरह से फर्जी निकला है
आइए जानते हैं पूरी कहानी
किस तरह आगाज से इफ्तताह तक पहुंची एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि
यह प्रेम कहानी लगभग 3 साल पहले 2015 में शुरू हुई थी तब लोकेश रेलवे रोड
स्थित शहर के एक प्रमुख पब्लिक स्कूल में बायोलॉजी पढ़ाता था और मुस्लिम
किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी स्कूल में अध्ययन अध्यापन के दौरान ही दोनों
का प्रेम परवान चढ़ने लगा तो 18 अक्टूबर 2016 को शिक्षक ने परिजनों के बाहर
जाने पर अपने घर में किशोरी से कथित तौर पर शादी कर ली लगभग 1 साल बाद
परिजनों के दबाव में लोकेश ने 23 नवंबर 2017 को जनपद मिर्जापुर निवासी
युवती से विवाह कर लिया शादी के बाद भी लोकेश के छात्रा से प्रेम संबंध
कायम रहे मुस्लिम किशोरी ने लोकेश से धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की शर्त
रखी इसके बाद लोकेश ने बाग़ कूंचा स्थिति कान्वेंट स्कूल के संचालक अंकित
राजपूत और उसके साथी पुराना कोठा पार्च निवासी मुदस्सर खान से मदद मांगी
जनवरी 2018 में मुदस्सिर ने यूट्यूब पर देख कर लोकेश को फोन पर लखनऊ से
कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम मोहम्मद सफर खा रख दिया 3
मार्च 2018 को देखकर दोनों का फोन पर निकाह भी करा दिया एसपी के मुताबिक
मुदस्सिर ना तो काजी है और ना उसे इस्लाम कबूल कराने और निकाह कराने का
इल्म है इस दौरान किशोरी कोचिंग पढ़ने के बहाने लोकेश के घर जाने लगी दोनों
के संबंधों को देख लोकेश की पत्नी को शक होने लगा तो उसने दबाव बनाना शुरू
किया इस पर किशोरी ने लोकेश के साथ भागने का प्लान बनाया प्लान के अनुसार
ही किशोरी घर पर सुसाइड नोट छोड़ लोकेश के साथ अंकित की बोलेरो से बाया
हरदोई कानपुर चली गई रास्ते में रामगंगा पुल के निकट किशोरी ने बैग व चप्पल
छोड़ दी किशोरी को कानपुर के कल्याणपुर में एक किराए के कमरे में छोड़कर
लोकेश वापस लौट आया कुछ दिन बाद इसी अंदाज में लोकेश के भी सुसाइड नोट
छोडकर गायब होने की योजना थी
सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
किया गया है वहीं किशोरी के पिता की ओर से प्रेमी लोकेश के खिलाफ अपहरण व
पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है वहीं लोकेश की पत्नी की ओर से
किशोरी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की एफ आई आर दर्ज कराई गई है और
इस तरह कोर्ट के आदेश पर सभी पहुंच गए हैं जेल की सलाखों के पीछे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।