फर्रुखाबाद- जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 January 2019

फर्रुखाबाद- जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया





रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर दो लिपिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। वहीं नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत लिपिक को जमकर फटकार लगाई । कलेक्ट्रेट पहुंची जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचकर विनियमित क्षेत्र के रजिस्टरों का विधिवत निरीक्षण किया । निरीक्षण में तमाम खामियां पाऐ जाने पर जिलाधिकारी ने यहां तैनात लिपिक विदुर पाल को जमकर फटकार लगाई। और उन्हें हिदायत दी कि वे समय रहते सुधर जाए अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने लेखाकार और इंग्लिश कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इन कार्यालयों में भी जिलाधिकारी को गंभीर अनियमितताएं मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई, और दो को प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए। डीएम एकाएक निरीक्षण से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल डीएम ने एक एक पत्रावली का अवलोकन किया ,और कहा कि किसी भी पत्रावली को लंबित नहीं रहना चाहिए ।यदि समय से पत्रावली का निस्तारण नहीं होता है तो इसके लिए संबंधित लिपिक की जवाबदेही होगी । माकूल जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का निरीक्षण अब चलता रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि की जनता के कार्यों को प्राथमिकता से निपटा या जाए ।उनमें किसी तरह की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।