रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में अपनी रिश्तेदारी में आये युवक की लाश गेंहू के खेत में मिलाने से
सनसनी फ़ैल गयी | सूचना के डेढ़ घंटे के बाद पुलिस मौके पर आयी| पुलिस ने
जाँच पड़ताल कर मृतक के साले सहित दो को हिरासत में ले लिया| मिली जानकारी
के मुताबिक जनपद मैंनपुरी के भोगांव लक्ष्मीपुर निवासी 38 वर्षीय ब्रजराज
अपने सालें थाना कमालगंज के गोपालपुर निवासी अक्षय कुमार व गाँव रामकिशन के
साथ अक्षय के साडू अरविन्द निवासी बन्थल के घर आ रहे थे|
अक्षय के अनुसार
वह दोनों को ग्राम बहोरिकपुर मोड़ पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर चले आये थे| जब
दोनों बन्थल पंहुचे तो ब्रजराज नही मिले| जब रात में वापस नही लौटे तो तलाश
शुरू की| सुबह उनका शव ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल में बन्थल निवासी ईंशा
खां के गेंहू के खेत में पड़ा मिला| आशंका जाहिर की जा रही है कि ब्रजराज की
हत्या गला दबाकर की गयी|फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल
शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जाँच की जा
रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की
जायेगी|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।