समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले मुलायम सिंह के भाई
शिवपाल यादव ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा में फिरोजाबाद से चुनाव
लड़ेंगे. उनकी इस घोषणा से सबसे ज्यादा झटका, सपा और बसपा गठबंधन को लगेगा.
इस सीट से अभी सपा के वरिष्ठ नेता और शिवपाल के चचेरे भाई रामगोपाल यादव
के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं. अब शिवपाल के मैदान में आने से उनकी राह
मुश्किल हो सकती है. शिवपाल का भी इलाका यही माना जाता है. वह जसवंतपुर से
लंबे समय तक विधायक चुने जाते रहे हैं.मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शिवपाल की इस घोषणा पर रामगोपाल ने कहा है
कि इस सीट से अक्षय ही चुनाव लड़ेंगे. यानी कि इस सीट पर चाचा भतीजे की
लड़ाई तय है. उधर, शिवपाल सिंह ने कहा है कि जनता की मांग पर वह फिरोजाबाद
जिले से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.इटावा में शिवपाल ने कहा मायावती अखिलेश की बुआ कैसे हो गई? जब मुलायम उनके
भाई नहीं हुए, शिवपाल उनके भाई नहीं हुए, तो मायावती, अखिलेश की बुआ कैसे
हो गई? जो भाई हुए बीजेपी के लोग उनके साथ मायावती ने कितना धोखा किया यह
सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को फिरोजाबाद में होनी वाली रैली
के दौरान मैं वहां से चुनाव लड़ने का ऐलान करूंगा.
Saturday, 26 January 2019
चाचा और भतीजे के बीच होगी जंग,फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव ...
Tags
# Politics
Share This
About tahkikat news
Politics
Tags:
Politics
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।