साल 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मारकर हुई हत्या में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को दोषी करार दिया गया है. प्रशासन की अपील पर यह सुनवाई विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जिए हुई क्योंकि पुलिस को लगता था कि पंचकूला कोर्ट के बाहर राम-रहीम समर्थक हंगामा कर सकते हैं. ज्ञात हो कि रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के ऊपर पहले से ही साध्वी मामले में केस चल रहा है. वहीँ रामचंद्र मामले में सजा कि सुनवाई 17 जनवरी को होगी.
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा (Dera sacha sauda) प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को दोषी करार दिया है. राम रहीम के साथ तीन और आरोपी दोषी करार दिए गए हैं. इस मामले में 17 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा. रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई. इस फैसले के मद्देनजर डेरा सच्चा सौदा, सुनारिया जेल और विशेष अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पंजाब और हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी किया था. पहले पुलिस गुरमीत सिंह राम रहीम की कोर्ट में पेशी को लेकर परेशान थी. लेकिन बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इस मामले में उसे पेश करने का फरमान जारी किया गया. पुलिस को डर था कि अगर गुरमीत सिंह राम रहीम को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया तो ऐसे में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है. डेरा समर्थक बेकाबू हो सकते हैं. इसी के चलते हरियाणा सरकार ने पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अपील की थी. जिसे कोर्ट ने मान लिया. जज जगदीप सिंह ही सुनाएंगे फैसला 16 वर्ष पुराने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले की सुनवाई पिछले सप्ताह पूरी हुई. साध्वी दुष्कर्म मामले में गुरमीत सिंह राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह ही इस हत्याकांड में फैसला सुनाएंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम बता दें कि पंजाब का मालवा क्षेत्र गुरमीत सिंह राम रहीम के प्रभाव वाला बड़ा इलाका है. इसी के मद्देनजर वहां के 8 जिलों में सुरक्षा बलों की 25 कंपनियां तैनाती की गई हैं.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।