इटावा- वन विभाग की टीम ने तस्करों के पास से बरमाद की 327 कछुआ ,4 आरोपियों को किया गिरफ्तार ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 January 2019

इटावा- वन विभाग की टीम ने तस्करों के पास से बरमाद की 327 कछुआ ,4 आरोपियों को किया गिरफ्तार ...

जिला संवाददाता

इटावा एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पकड़े 327 कछुए,4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,पकड़े गए तस्करों के पास से मर्सडीज कार बरमाद,बंगाल के जरिये विदेशो में भेजे जाते थे,50 रुपये में खरीदकर 600 -700 रुपये में बेचते थे,



लखनऊ एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मर्सिडीज कार में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 10 बोरो में 327 कछुए को बरामद किए है,पकड़े गए कछुओं में कई प्रजातियां है,वहीं 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है,यह तस्कर 1 उत्तराखंड और 3 तस्कर इटावा जिले के शामिल है यह लोग कछुओं को पकड़कर बेस्ट बंगाल के जरिये विदेशो में सप्लाई करते थे,जहां पर अच्छे दामो पर बिक्री की जाती थी इसका उपयोग कई तरह की वस्तुएं बनाने के लिए किया जाता था,और सबसे ज्यादा शक्तिवर्धक काम के लिए किया जाता था,सभी तस्करों को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास चौबिया गांव से पकड़ा है,



एसटीएफ लखनऊ इंस्पेक्टर ने बताया कि हमारे एसएसपी के निर्देश पर हम लोगो को सूचना दी गई थी कि इटावा मैनपुरी में कछुये को पकड़कर सप्लाई किया जाते है उसी कड़ी में चौबिया के पास एक कार में 10 बोरो में से 327 कछुये बरमाद किये है यह लोग 50 रुपये में खरीदकर 500-600 रुपयों में बिक्री करते थे,चार लोगों को पकड़ा है जिसमे एक उत्तराखंड और तीन इटावा के लोग शामिल है,

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।