फेक न्यूज की बढ़ती तादात और भड़काऊ मैसेजेज को रोकने की दिशा में व्हाट्सएप ने एक अहम् कदम उठाया है। अब से आप अगर किसी मैसेज को एकसाथ कई सारे लोगों को भेजना चाहते है तो आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मैसेज को आप एक साथ पांच लोगों से ज्यादा को नहीं भेज सकते हैं। व्हाट्सएप का कहना है कि इस तरह के कदम से निश्चित तौर पर विवादित संवाद को फैलने से रोका जा सकेगा।
पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप WhatsApp ने पिछले साल जुलाई में भारतीय यूजर्स के लिए मेसेज फॉरवर्ड करने की लिमिट तय करने वाला फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स सिर्फ 5 लोग या फिर 5 ग्रुप में ही किसी मेसेज को फॉरवर्ड कर सकते हैं, जिसकी लिमिट पहले 20 लोगों की थी। खास बात यह है कि अब यह फीचर दुनियाभर के यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। यानी अब दुनियाभर में मौजूद वॉट्सऐप का कोई भी यूजर अगर एक मेसेज को किसी छठे व्यक्ति को फॉरवर्ड करने की कोशिश करेगा तो ऐप पर तुरंत इसकी जानकारी मिलेगी कि आप सिर्फ पांच लोगों को ही एक साथ मेसेज भेज सकते हैं। बता दें कि फेक न्यूज और भड़काऊ कॉन्टेंट को काबू करने के इरादे से इस कदम को उठाया गया है। पिछले साल देश में लिचिंग की घटनाएं बढ़ने के बाद इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म की काफी आलोचना की गई थी, जिसके बाद कंपनी ने यूजर्स के लिए यह नया नियम लागू किया था।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।