उत्तर प्रदेश - अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने योगी सरकार के बजट को निराशाजनक बताया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 February 2019

उत्तर प्रदेश - अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने योगी सरकार के बजट को निराशाजनक बताया






  चीफ रिपोर्ट - चन्द्र मोहन तिवारी उ ० प्र ० 

 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश  अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने योगी सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुये कहा कि बजट में किसानों, नौजवानों तथा बेरोजगारों के साथ छल किया गया है। स्वास्थ्य, षिक्षा व बुनियादी आवष्यकताओं की पूरी तरह से अनदेखी की गयी है। पिछले वर्ष के मुकाबले 12 प्रतिषत की बढोत्तरी का दावा थोथा है। डाॅ0 अहमद ने कहा कि पिछले बजट की तुलना में बढोत्तरी के तो बडे बडे दावे किये गये है। किसानों की आय दुगुनी कैसे होगी जबकि किसानों की फसल छुटटा जानवर ही चर जा रहे है। बरोजगारों  को रोजगार कहां से मिलेगे, बजट की भारी भरकम रकम की व्यवस्था किन श्रोतों से की जायेगी, कानून व्यवस्था व अपराध की रोकथाम के लिए भी बजट में कोई ठोस उपाय नहीं किये गये हैं। यह बजट पूरी तरह से आम जनमानस को जागी आंखों से सपने दिखाने का प्रयास है। रालोद प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि वास्तविकता यह है कि बजट में जनहित का ढोंग किया गया है सिद्व होता है कि हाथी के खाने के दांत और दिखाने के दांत और हैं। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।