कानपुर देहात - केंद्रीय प्रगतिशील सपा का शक्ति प्रदर्शन ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 February 2019

कानपुर देहात - केंद्रीय प्रगतिशील सपा का शक्ति प्रदर्शन ...


रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा ब्यूरो कानपुर  देहात

जैसे-जैसे 2019 लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा हैं। वैसे-वैसे सभी राजनैतिक पार्टीयां जनता से सम्पर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। वहीं विपक्षियों में हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के चलते आज कानपुर देहात में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व मे शक्ति प्रदर्शन कर केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश सिंह के साथ पार्टी कार्यालय से माती जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर जमकर प्रदेश की योगी सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


किसानों की समस्याओं से लेकर गौ सरंक्षण के नाम पर हो रही लिचिंग पर सरकार को घेरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकालने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। प्रदर्शन कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की माने प्रदेश के साथ देश में अराजकता का मौहाल हैं। एक समुदाय विशेष पर गौरक्षा के नाम पर हमला बोलने का आरोप लगाया। किसानों की हालत बद से बदत्तर हो गई हैं। योगी सरकार और मोदी सरकार इस ओर कोई ध्यान ही नहीं रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसानों और गरीबों की समस्याओं के निराकरण न होने तक सघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।