ब्यूरो महराजगंज -यशवंत यादव
देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवारों के लिए जनता खुल कर सामने आ
गई है कोई आर्थिक मदद तो कोई अन्य प्रकार से मदद को तैयार हैं।
ताज़ा
जानकारी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है जहां पूर्व सभापति विधान
परिषद उत्तर प्रदेश श्री गणेश शंकर पांडेय जी के दिशा निर्देश में आज एम.
पी . पब्लिक स्कूल आनंदनगर के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकगण शहीद पंकज
कुमार त्रिपाठी के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी और शहीद
पंकज कुमार त्रिपाठी के पुत्र प्रतीक त्रिपाठी को कक्षा नर्सरी से 12 तक
की निःशुल्क शिक्षा देने की जिम्मेदारी ली।नवजीवन मिशन स्कूल के लोग भी आज
शहीद के परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद के अलावा पंकज त्रिपाठी के पुत्र की
इंटरमीडिएट तक निश्शुल्क शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी ली है ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।