कुशीनगर-पन्द्रह सौ लीटर लहन किया नष्ट,दो गिरफ्तार,एक मोटरसाइकिल बरामद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 February 2019

कुशीनगर-पन्द्रह सौ लीटर लहन किया नष्ट,दो गिरफ्तार,एक मोटरसाइकिल बरामद



श्वर चन्द्र पटेल जिला रिपोटर तहकीकात न्यूज़ कुशीनगर

तरयासुजान पुलिस का कच्ची के ठिकाने पर छपेमारी,तीन सौ लीटर अप मिश्रित शराब बरामद,पन्द्रह सौ लीटर लहन किया नष्ट,दो गिरफ्तार,एक मोटरसाइकिल बरामद

कुशीनगर जनपद में लगतार चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र द्वारा अबैध अप मिश्रित शराब के तस्करी ,निष्कर्षण के अभियान में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में आज तरयासुजान थाना के बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस ने कच्ची के ठिकाने पर छपेमारी कर अप मिश्रित शराब के साथ  काफी मात्रा में लहन को नष्ट किया।

चौकी प्रभारी बहादुरपुर श्रवण यादव,हेड कांस्टेबल योगेश राय, पंकज सिंह, मुनिनाथ तिवारी ,आरक्षी रणधीर सिंह, अरुण यादव को साथ लेकर थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठनी टोला में छपेमारी कर तीन सौ लीटर अप मिश्रित शराब,पन्द्रह सौ लीटर लहन को मौक़े पर नष्ट किया। वही मौके से दो लोग गिरफ्तार भी किये गये।व एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई, जिसकी डिगी में शराब की थैली मिली है।

मुकामी पुलिस बिधिक कार्यवाही करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।