रिपोर्ट - महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो उ ० प्र ०
उच्च शिक्षा में 13 प्वाइंट रोस्टर को दलित, पिछड़ों के लिए दमनकारी
बताते हुए इसके विरोध और 200 प्वाइंट रोस्टर की बहाली की मांग को लेकर
समाजवादी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के हजारों कार्यकर्ताओं ने
हजरतगंज, लखनऊ स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
किया। कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लिए अखिलेश यादव जिंदाबाद और तानाशाही
मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर समाजवादी
अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सर्वेश आंबेडकर ने
कहा कि सरकार द्वारा थोपी गई रोस्टर प्रणाली के विरूद्ध सड़क से संसद तक
जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने और सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बर लाठीजार्च किए जाने की घटना
निंदनीय है। सर्वेश आंबेडकर ने कहा कि मौजूदा
भाजपा सरकार संविधान एवं उसकी मूल संरचना से खिलवाड करने का बार-बार
दुस्साहस कर रही है। बेरोजगारी दर पिछले 45 साल के सभी रिकार्ड तोड़ चुकी
है। भाजपा सरकार चाहती है पिछड़े एवं दलित वर्ग के उच्च शिक्षित नौजवान
प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर न बन सके। उन्होंने कहा कि
समाजवादी पार्टी संविधान एवं आरक्षण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्षतरूण रावत, महासचिव भूपेन्द्र दिवाकर, रामदेव निडर, स्वरित चौधरी,
तोषेन्द्र प्रभाकर, मुलायम सिंह यादव, आकाश यादव, हनुमान कनौजिया,
रबिन्द्र निगम, लव कुश भारती, पूजा गौतम, कमलेश भुमियर, अरविन्द नागिल,
बच्चा पासी, प्रभु दयाल, उमा किरण, चन्दन बाल्मीकि, अनीता गौतम, विद्या
भारती, रंजना भारती, ध्रुव कान्त पासी, गौरव रावत पुष्पा बाल्मीकि, संगीता
पासी राकेश पासी, पवन सरोज, अखिलेश गौतम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।