फर्रुखाबाद - बाइक पर लिफ्ट देकर युवती से काल सेंटर में दुष्कर्म का प्रयास.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 14 February 2019

फर्रुखाबाद - बाइक पर लिफ्ट देकर युवती से काल सेंटर में दुष्कर्म का प्रयास....

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा


बाइक पर लिफ्ट देकर युवती से काल सेंटर में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने सदर विधायक से मिलकर पुलिस के कारनामे की पोल खोलते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस पर विधायक ने फतेहगढ़ कोतवाल को तलब कर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा।युवती ने बताया की अगर न्याय न मिला तो वह कोतबाली के सामने आत्मदाह करेगी ।


घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने काल सेंटर से युवती का पर्स व मोबाइल भी बरामद किया, लेकिन उसके कपड़े नहीं मिले। पुलिस ने काल सेंटर में ताला जड़ दिया। कार्रवाई के नाम पर दबिश दी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। वहीं आरोपी अब समझौते का दबाव बना रहा है। आरोपियों का ऑडियो वायरल हो गया है युवती ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी से मिलकर सारी दास्तान सुनाई। पीड़िता ने काल सेंटर पर काले कारनामों की भी जानकारी दी। युवती ने बताया की चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी आरोपी प्रधान सुरजीत को बचाने मे लगे है ब्यान देने के  चौकी पर बुलाकर जमकर धमकाया ।युवती ने बताया की अगर न्याय न मिला तो वह कोतबाली के सामने आत्मदाह करेगी ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।