कानपुर -पुलिस ने बादशाहीनाका सब्जीमंडी के दुकानदारों को दिया 24 घंटे का समय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 February 2019

कानपुर -पुलिस ने बादशाहीनाका सब्जीमंडी के दुकानदारों को दिया 24 घंटे का समय


ब्यूरो रवि गुप्ता 

शहर के  थानों की इमारतों के जर्जर होने के बाद पिछले कई वर्षों से पुलिस विभाग इन थानों को नई जगह पर स्थापित करने की कवायत कर रहा था इसी कड़ी में बदशाहीनका थाने को सब्जीमंडी की जगह पर  बनाये जाने के निर्देश शासन से मिले थे । न्ययालय  के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस ने मंडी में मौजूद सभी दुकानदारों को अपना अपना कब्जा छोड़ने के निर्देश दिए है ।

भारी पुलिस बल के साथ पहुचे आलाधिकारियों ने जगह की नपाई की ।एएसपी आदित्य पांडेय ने बताया कि सब्जी मंडी की उक्त जमीन पर बदशाहीनका थाना के लिए भवन का निर्माण किया जाना है इसके लिए यहां पर  मौजूद सब्जी विक्रेताओं से कब्जा खाली कराए जाने के लिए निर्देश दिए  गए है यहां से हटाए जा रहे सब्जी दुकानदारों को खलुवा औऱ चकरपुर मंडी में शासन द्वारा जगह का आवंटन किया गया है ।

उधर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि वह लोग लगभग सौ वर्षों से ज्यादा समय से यहाँ पर अपना व्यपार कर रहे है . शासन ने हम लोगो को जिन मंडियों में जगह दी है वह शहर के बाहर है जिसके चलते हम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।बदशाहीनका सब्जी मंडी के दुकानदारो को पुलिस ने 24 घण्टे जा समय खाली करने को लेकर दिया है अगर दुकानदार नहो खाली करेंगे तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।