ब्यूरो रवि गुप्ता
सचेंडी थाना क्षेत्र के हाइवे पर देर रात एक गिट्टी से ओवर लोड ट्रक का टायर फटने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बगल में चल रहे दूसरे ट्रक में भीड़ गया जिससे दोनों ट्रको में आग लग गई औऱ देखते ही देखते दोनों ट्रक में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।ड्राइवर ट्रक से जब तक निकलने का प्रयास करता तब तक आग की लपटों से घिर गया.वही क्षेत्रीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी लेकिन जब तक दमकल की गाड़िया मौके पर पहुँचती तब टट्रक ड्राइवर की जलकर मौतहो चुकी थी। देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ट्रको से निकल रहे धुवे को बुझाया और ड्राइवर के जले हुए शव को निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
बताया जा रहा है की ट्रक झांसी की तरफ सेगिट्टी लाड कर कानपुर की तरफ जा रहा था और ट्रक ओवर लोड भी था जैसे ही ट्रक किशन नगर के पास पहुंचा ही था तो ट्रक का तैयार फट गया जिससे तेज रफ़्तार में चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बगल में चल रहे दूसरे ट्रक से भीड़ गया और उसी की वजह से दोनों ट्रको में आग लग गईसचेंडी पुलिस ने बताया की टायर फटने की वजह से गिट्टी लड़े हुए ट्रक का ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बगल में चल रहे दूसरे ट्रक से भीड़ गया था जिसकी वजह से आग लग गई वही मृतक ट्रक ड्राइवरा की शिनाख्त कुसी नगर निवासी मोहममदा शाद के रूप में हुई है मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।