रिपोर्ट - कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
सूरज अपने दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। वह ऑटो चलाता था। उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। आज सूरज के मौत से उसके घर में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश घरवालों को सौंप दिया है।
काशी राम आवास में मंगलवार की शाम काशी राम आवास से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते वक्त ट्रक पर सवार कांशी राम आवास निवासी 24 वर्षीय सूरज गिरी की करंट लगने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूरज विसर्जन के लिए सरस्वती प्रतिमा ले जाए जा रहे ट्रक पर सवार था। वह डंडे से बिजली के तार को ऊपर उठा रहा था।इसी दौरान तार डंडे से फिसल कर उसके हाथ पर लग गया। करंट लगने से सूरज नीचे गिर गया। उसके सिर में चोट आई। आसपास के लोग उसे उठाकर पं. दीनदयाल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूरज अपने दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। वह ऑटो चलाता था। उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। आज सूरज के मौत से उसके घर में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश घरवालों को सौंप दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।