वाराणसी - पर्यटन का लुत्फ़ लेने कनाडा के लेविस शहर से पहुंची युवा महिला सैलानी से दुष्कर्म ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 February 2019

वाराणसी - पर्यटन का लुत्फ़ लेने कनाडा के लेविस शहर से पहुंची युवा महिला सैलानी से दुष्कर्म ...

रिपोर्ट - कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी


 पर्यटन का लुत्फ़ लेने कनाडा के लेविस शहर से पहुंची युवा महिला सैलानी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने सोमवार की शाम अपने साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी कथित गाईड को अस्सी घाट पर पीछा करके पकड़ लिया और पर्यटन पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।फ़र्ज़ी गाईड बन युवक ने गांव दिखाने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। फिलहाल देर रात पकडे गए दुष्कर्मी को मुगलसराय पुलिस के हवाले कर दिया गया।इस सम्बन्ध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को कनाडा की एक युवती वाराणसी घूमने आई थी। यह युवती नगवा क्षेत्र में एक होटल में रुकी हुई थी। इसी बीच 29 जनवरी को उसकी मुलाक़ात अस्सी घाट पर खुद को गाईड बताने वाले मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी अजय से हुई।








अजय से युवती ने गांव देखने की इच्छा ज़ाहिर की जिसपर अजय उसे 6 फरवरी को अपने गांव मढ़िया (पड़ाव ) लेकर गया। युवती का आरोप है कि उस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और लाकर वाराणसी छोड़ गया। सोमवार की शाम उक्त विदेशी युवती अस्सी घाट पर बैठी थी तभी उसे अजय दिखाई दे गया, जिसके बाद उसने हॉल मचाया और पर्यटन पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से अजय को पकड़ लिया गया।मामला पुलिस चौकी पहुंचा तो युवती ने पूरी बात बताई। इसपर मुगलसराय कोतवाली को सूचित करते हुए अजय को मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।