रिपोर्ट-अशोक कुमार तहकीकात न्यूज़
अपना दल के विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल ने दावा किया है कि पार्टी के निर्देशानुसार 30 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की सम्भावनाए हैं जिले में प्रत्याशी को घेरने के लिए अपना दल गठबंधन प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा।अपना दल ने प्रतापगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव का शंखनाद 11 फरवरी को न्याय रैली से करने का निर्णय लिया है
प्रतापगढ़ जिले के आई टी आई परिसर में होने वाली रैली में भाजपा की बेचैनी बढ़ाने वाले पटेल नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल,अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल मंच साझा करेंगी शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष मनोज पटेल ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारे पास सारे विकल्प खुले हैं ।मगर हमारी प्राथमिकता किसान कमेरों की विचारधारा है।कई गांवों में जा कर न्याय रैली में पहुंचने व रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य बालगोविंद कोरी,पूर्व विधनसभा अध्यक्ष नेता दया राम पटेल ब्लाक अध्यक्ष उरुवा सुरेश पटेल, ब्लाक अध्यक्ष माण्डा डॉ सन्तोष पटेल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अपना दल कौशलेश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

अति सुन्दर कार्य होगा आज पटेल व ब्राहम्ण समुदाय को केवल ठगा ही जा रहा है जैसे राम भगवान चुनावी मंच बनकर रह गये वैसे इन दोनो वर्गो को गाला बजाकर मुर्ख बनाना चाहते है वही देश के चन्द लोग समझते है कि ये दोनो समुदाय मूर्ख है वो उनकी भूल साबित करना जरूरी है इस रैली से अब ।।
ReplyDelete