अरविन्द शर्मा ब्यूरो
दिल्ली से कानपुर देहात के रसूलाबाद के समीप एक गांव मे
अपने भाई की शादी मे शामिल होने आ रही थी। महिला ने प्राइवेट बस प्रिंश
ट्रैवल्स से टिकट बीस तारीख की मांगी थी लेकिन बस के कडंक्टर ने 19 तारीख
की टिकट दे दी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि बस के कर्मचारियों ने मेरा
बैग चोरी कर लिया है। महिला ने बस अड्डे पर बैग की तलाश की, लेकिन कुछ पता
नहीं चला। महिला ने कोतवाली रसूलाबाद पहुंचकर मामले की जानकारी दी। मौके पर
पहुंची पुलिस ने बस व चालक परिचालक को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही
है। उन्होंने अपने भाई को फोन कर बस स्टैंड पर बुला लिया। पीड़ित महिला ने
बताया कि बैग में करीब 20 हजार की नकदी, कपड़े व एक अंगूठी आदि थी। कोतवाली
प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि बस व बस कर्मचारियों को हिरासत मे लेकर
पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।