प्रयागराज - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर मे व्याप्त घोर लापरवाही...... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 9 February 2019

प्रयागराज - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर मे व्याप्त घोर लापरवाही......

 रिपोर्ट - अशोक कुमार 


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर मे व्याप्त घोर लापरवाही, अव्यवस्था, बाहर की दवाइयो को लिखे जाने, मरीजो को निजी नर्सिन्ग होमो मे भेजे जाने एव स्वास्थ्य केन्द्र मे अवैध वसूली के विरोध मे पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कान्ग्रेस नेता बाबा तिवारी सर्वेश ने अपने सैकडो समर्थको के साथ  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सिरसा चौकी इन्चार्ज सिपाहियो के साथ डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक शैलेश द्विवेदी व चिकित्सक वाइपी सिंह  के साथ कार्यकर्ताओ की तीखी झडप भी हुई।



 प्रदर्शन के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए बाबा तिवारी ने कहा कि "इलाज के नाम पर यहा सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है लोगो से अवैध वसूली की जा रही है और मरीजो को जबरन चिन्हित निजी नर्सिन्ग होमो मे भेजा जाता है जहा इनका मोटा कमीशन फिक्स रहता है यही नही चिकित्सको द्वारा दवाइया भी वही लिखी जाती है जो स्वास्थ्य केन्द्र मे नही उपलब्ध रहती है ताकि मरीज दवाई बाहर से लाये और इनका कमीशन बने। श्री तिवारी ने कहा कि मुझे पिछले कुछ दिनो से मुझे शिकायत मिल रही थी कि चिकित्सक वाईपी सिन्ह द्वारा मरीजो को यह कहकर पनदेवरा चौराहे स्थित एक निजी नर्सिन्ग होम मे भेजा जाता है कि यहा सुविधा कम है वहा इलाज अच्छे से होता है और मै शहर से आते-जाते देखता रहूगा। श्री तिवारी ने चार निम्नान्कित चार सूत्रीय पत्रक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक को इस आश्वासन पर सौपा कि समस्त समस्याओ का निराकरण एक सप्ताह के दौरान कर लिया जायेगा, समस्याओ का निस्तारण न होने की दशा मे मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज से मिलकर इस समस्याओ के संदर्भ मे प्रदर्शन किया जायेगा। ऐस अवसर पर मुख्य रूप से रामशिरोमणि तिवारी, छोटे पाण्डेय, संदीप मिश्रा, धीरज श्रीवास्तव, पिन्टू मिश्र 'प्रदीप' रंजय मिश्र, सूरज शुक्ल सत्या, रितेश तिवारी 'राजामुन्ना', अफरोज अहमद, प्रवीण कुशवाहा, लवकुश तिवारी, नाहर  मिश्र, रमाशंकर पाल, बबलू कुशवाहा, आकाश मिश्र, शिवाकान्त निषाद, डबलू तिवारी, दिवस पाण्डेय आजाद, मो आरिफ, विकास सिन्ह, मलखान सिन्ह, पंकज दुबे आदि रहे।
न्यूज़ तहकीकात रिपोर्टर अशोक कुमार प्रयागराज।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।