रिपोर्ट - महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के झांसी व जालौन संसदीय
सीट की दस विधानसभा सीटों के यूथ एवं सेक्टर संयोजक पदाधिकारियों की
कार्यशाला उरई स्थित महारानी गार्डेन में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी म0प्र0 शासन के पूर्व मंत्री
नरोत्तम मिश्रा, ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए आगामी
कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु कहा कि 12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा का
परिवार अभियान के तहत घर-घर जाकर स्टीकर लगाने है और घर की छतो पर भाजपा
का झण्डा फहराने का काम करना है। साथ ही अपने घर पर लोगों को बुलाकर चाय पर
चर्चा करनी है। 13 से 22 फरवरी आयुष्मान भारत पर चर्चा और नये व्यक्तियों
को जोड़ने का कार्यक्रम है। 23 व 24 फरवरी को सेक्टर बैठक जिसमें कमल विकास
ज्योति अभियान को गति दी जायेगी। 26 फरवरी को कमल ज्योति सेक्टर अभियान
कार्य को सम्पादित कराना है।
कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व विधान परिषद सभापति एवं संच प्रमुख कुंवर
मानवेन्द्र सिंह ने की। यूपी शासन के राज्यमंत्री मनोहरलाल (मन्नूकोरी),
लोकसभा प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी तथा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता प्रमुख
रूप से उपस्थित रहे। संचालन जालौन जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी ने किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।