रिपोर्ट - कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
केबल टी.वी. के मासिक शुल्क मे हो चुके बेतहाशा वृद्धि एवं महंगे रिचार्ज एवं एडवान्स मे पैसे जमा करने की तुगलकी फरमान करने की वजह व ज्यादातर घरो मे बंद हो चुके केबल टी.वी. के प्रसारण से नाराज उपभोक्ता की ओर से संस्था के सदस्यो ने हाथो में तख्ती-बैनर लेकर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व मे मैदागीन चौराहे पर ट्राई के काले कानून को वापस लेने व केबल टी.वी.के शुल्क में बेतहाशा वृद्धि को कम करने दी मांग को लेकर विरोघ-प्रदर्शन किया।

उपरोक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि केबल टी.वी.मे नया नियम व शुल्क मे काला कानून लाने की वजह से आज देश के 15,00000 केबल आपरेटर बेरोजगारी व भूखमरी के कगार पर पहुंचनेवाले है। साथ ही साथ निचले वर्ग के लोग मासिक शुल्क मे अत्यधिक इजाफा होने की वजह से मनचाहा चैनल देखने से वंचित होते जा रहे है। नये नियम के मुताबिक 130 रुपया+जी.एस.टी. मिलाकर 160/ रुपया मासिक फ्री एयर चैनल के नाम से अनिवार्यता के रुप मे उपभोक्ता से लिया जा रहा है।मगर उसमे उपभोक्ता के मनपसन्द का कोई भी चैनल शामिल नही है। अगर उपभोक्ता अपने मनपसन्द का कोई चैनल चुनता है तो चैनल दर चैनल मनपसन्द चैनल को चुनते-चुनने मासिक शुल्क 500 से 600 रुपया पहुंचने की सम्भावना बन जाती है। जो कि निचले वर्ग की जनता के जेब पर भारी पड़ रहा है। टी.वी. के माध्यम से प्रचार स्वरूप चैनल के पैकेज के रुप मे जो एमाऊन्ट दिखाया जा रहा है, उसके विपरीत टेढ़े-मेढ़े नियम व जी-एस-टी के वजह से जोड़ने पर वह एमाउन्ट बढ़कर उपभोक्ताओ के मासिक शुल्क मे काफी वृद्धि कर रहा है,जो आम जनता के पहुँच से बाहर है। अगर सरकार आम जनता के इन गम्भीर समस्यायो पर गम्भीरता पूर्वक विचार नही करती है तो ज्यादातर गरीब जनता के लिए र्केबल टी.बी. का मनोरंजन मात्र एक स्वप्न बनकर रह जायेगा और यही आगे चलकर देश पर शासन करनेवाले सरकार के लिए चुनावी समर मे घातक साबित होगा। अन्त मे सभी वक्ताओ ने सरकार से केबल टी.बी. के बढ़े हुए शुल्क को न्यूनतम दर करके आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,कोषाध्यक्ष नन्दकुमार टोपीवाले,उपाध्यक्ष अनिल केशरी,चन्दशेखर चौघरी,डा० मनोज यादव, पंकज पाठक, सुनील अहमद खान, नत्थूलाल सोनकर, सुरेश सेठ, प्रकाश मौर्या विजय जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, सहीत कई लोग शामिल थे।।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।