पूर्वी एवं पश्चिमी
उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों की लोकसभा वार बैठक आज प्रदेश कांग्रेस
मुख्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की
प्रभारी-राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं पश्चिमी
उत्तर प्रदेश के प्रभारी-राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अलग-अलग अपने-अपने प्रभार क्षेत्र वाले लोकसभा क्षेत्रों के
कांग्रेसजनों से वार्ता की और संगठन एवं आगामी चुनाव के सम्बन्ध में
जानकारी प्राप्त की।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के
अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ,
सुलतानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर की बैठक सम्पन्न हो चुकी है
तथा बाराबंकी, कौशाम्बी, फूलपुर एवं इलाहाबाद की बैठक जारी है। इसी प्रकार
पश्चिमी उ0प्र0 के लोकसभा क्षेत्र सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर,
रामपुर, मुरादाबाद, नगीना, सम्भल, अमरोहा, मेरठ, बागपत की बैठक अपने अन्तिम
दौर में है।तिवारी ने बताया कि कल दिनांक 13 फरवरी को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के
अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों एवं पश्चिमी उ0प्र0 के
लोकसभा क्षेत्रों की बैठक होगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।