रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा ब्यूरो कानपुर
सख्त आदेशों के बावजूद जिले में खनन जारी है। इसको
लेकर जब खबरें प्रकाशित की तो एक बार फिर खबर का बड़ा असर देखने को मिला।
जब कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के जरी खरका में खनन माफिया
द्वारा अवैध तरीके से बालू खनन की खबर प्रकाशित की गई तो इसके बाद
केन्द्रीय मंत्री ने मामला संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को कार्यवाही
के निर्देश दिये हैं। दरअसल भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के खरका में रामअवतार
सिंह की हरिहर मेनरल को यमुना से बालू खनन का ठेका मिला, लेकिन खनन माफिया
राम अवतार सिंह अधिकारियो के साथ साठंगाठ कर यमुना की जलधारा को प्रभावित
कर पानी से प्रतिबन्धित मशीनों के माध्यम से बालू निकालने का कार्य कर रहा
था। मामले को संज्ञान में लेते हुए केन्द्रीय मत्री साध्वी निरंजन ज्योति
ने जिले के आलाधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और दो दिनों के अन्दर
जांच कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही जांच रिर्पोट और
कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।
बताते
चलें कि प्रदेश सरकार के कुछ महीने बीतने के बाद फिर से खनन माफिया सक्रिय
हो गए थे और उनका माफियाराज कायम हो गया। जिसके चलते अधिकारी भी कोई
कार्यवाही करते नजर नहीं आ रहे हैं। इससे अधिकारियों पर भी मिलीभगत होने के
सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अफसरों की लापरवाही के चलते खनन
माफिया जिले के भोगनीपुर, खरका, निबर्री, सिकन्दरा के बालू घाटों में
धड़ल्ले से पोकलैंड और जेसीबी से खनन करा रहे थे और अधिकारी चैन की बंशी बजा
रहे थे।यहां खनन माफियाओं
का कारोबार धड़ल्ले के साथ बहुत तेज़ी से चलता हुआ दिखाई दे रहा था। रात तो
रात यहां दिन में भी खुलेआम बेखौफ होकर पोकलैंड और जेसीबी से अवैध खनन
कराया जा रहा था। वहीं पर इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन पर एक दो
नहीं करीब चार से पांच पोपलैंड और जेसीबी की मशीनें धड़ल्ले से चल रहीं थी।
खबर के प्रकाशित होने के बाद प्रशासन तो बेसुध रहा लेकिन केंद्रीय मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति ने अफसरों को जांच कर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए
हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।