रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
कमालगंज में ट्रेन की चपेट
में आकर दो लोगो की मौत हो गयी ।दोनों युवक सुबह गांव के बाहर नलकूप पर नहा
कर पैदल रेलवे लाइन होकर खेरेनगला जा रहे थे जब वह ग्राम कतरौली पट्टी
रेलवे गुमटी के सामने से गुजर रहे थे तभी फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली
पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दिनेश वर्मा एवं
अवनीश वर्मा की मौत हो जाने से हाहाकार मच गया दिनेश कोतवाली कायमगंज के
ग्राम टिलिया नगला निवासी सुरेश चंद्र वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र था जबकि
अवनीश इसी गांव के सतीश चंद्र का 22 वर्षीय लड़का था। दोनों चचेरे भाई बीते
दिन थाना कमालगंज के ग्राम खेरे नगला में रामनाथ के बेटे वृंदावन के तिलक
समारोह में भाग लेने गए थे। रामनाथ के परिजनों ने मौके पर जाकर दोनों
युवकों की शिनाख्त की। मृतक के चचेरे भाई की केरे नगला में ससुराल है।
बताया गया कि घटना के समय दोनों युवक मोबाइल फोन से बात कर रहे थेजिसके
कारण उन्हें ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ। युवकों के सब देखकर परिवार की
महिलाएं बुरी तरह मिलती रही।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।