ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
नजीराबाद थाना क्षेत्र के चाय को होटल में युवक का शव फ़ासी से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंम्प मच गया। और देखते ही दखते सैकड़ो की भीड़ मौके पर जुट गई लोगो ने घटना की जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।वही मृतक के परिजन ह्त्या की आशंका जता रहे है।
आरके नगर चौकी से चंद कदम की दुरी पर उमा नाम की महिला का चाय है जिसमे उसके ही भतीजे मोहित गुप्ता के शव संदिग्ध परिस्तिथियों में बुधवार को लटका हुआ मिला। इस दौरान सैकड़ो लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगो ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की माँ निर्मला ने बताया की हमारा बेटा अपनी चची के होटल में हाथ बटाता था और पास की ही मिठाई की दुकान में काम भी करता था। उसकी किसी ने हत्या कर शव को टांग दिया है। क्योकि उसके पैर जमीन पर रक्खे हुए है अगर वो आत्महत्या करता तो पैर लटकते होते। सीओ अजित सिंह बताया की मोहित गुप्ता नाम के युवक का शव चाय के होटल में फ़ासी पर झूलता हुआ मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।