ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई जिससे गाड़ी में सवार पांच लोग बुरी तरह गाडी के अंदर ही फस गए.घटना के बाद क्षेत्रीय लोगो ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से फसे हुए लोगो को गाडी से बाहर निकाला।
किदवईनगर उस्मानपुर के रहने वाले मोहम्मद समीर अपनी मारुती वैन उन्नाव बुकिंग पर ले गए थे और लौटते समय जैसे ही किदवईनगर थाने के सामने पहुंचे ही थे की तभी गाडी अनियंत्रित हो गई और पूरी गाडी पलट कर गुलाटी खाते हुए रोड के किनारे जा पहुंची इस दौरान क्षेत्रीय लोगो ने मौके पर पहुंच कर गाडी में फसे हुए विकाश ,पुनीत ,महेश संतोष के साथ गाडी के ड्राइवर को बाहर निकाला खास बात यह रही की गाडी में बैठे सभी लोगो पूरी तरह सुरक्षित ही रहे नहीं तो हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।