ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके में गुरुवार को सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहे तीन युवकों का हाइस्कूल का पेपर देकर लौट रहे छात्रों से विवाद हो गया। जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई इस दौरान आधा घण्टे तक दोनों पक्षो में जबरदस्त मारपीट होती रही और उसे देखने के लिए सैकड़ो लोगो की भीड़ भी खड़ी होकर तमाशा देखती रही। लेकिन किसी ने भी दोनों पक्षो के युवकों को रोकना मुनासिफ नही समझा। वही हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे सभी युवक मौके से भाग निकले।
कृष्णा नगर स्थित नागर जी इंटर कॉलेज के बाहर उस समय दो पक्ष के युवक आपस मे भीड़ गए जब हाईस्कूल का पेपर छूटा था इस दौरन एक पक्ष के युवक अपनी बाइको से स्टंट कर रहे थे तभी पेपर देकर आ रहे छात्रों को टक्कर मार दिया । जिसके बाद दोनों पक्षो में विवाद होने लगा। औऱ मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों को बीच रोड पर गिरा गिरा कर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद आस पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुँचती तब तक झगड़ा कर रहे युवक और छात्र मौके से भाग निकले। इलाकाई लोगों के अनुसार बाइक से स्टंट करने के दौरान एक छात्र से बाइक टकरा गई थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।