रिपोर्ट - कैलाश सिंह ब्यूरो वाराणासी।
भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर एवं काशी
क्षेत्र में यूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह ने यूथ प्रबंधन का मूलमंत्र दिया और कार्यकर्ताओं में जोश
भरा। जौनपुर स्थित तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमानाथ सिंह स्टेडियम में
भाजपा के काशी क्षेत्र के यूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अन्य पार्टियां भले ही अपने नेताओं के
आधार पर चुनाव जीतती होंगी, पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार हर यूथ
पर खड़ा पार्टी का कार्यकर्ता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुश्किल चुनावों
को भी प्रचंड विजय में परिवर्तित करने का काम किया है। शाह ने दावा
किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 74
सीट जीतेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका
साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। विकास की योजनाओं का लाभ सभी
जाति व धर्म के लोगों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी कहते है कि मेरा यूथ सबसे मजबूत होता है, यूथ जीतता है तो देश जीतता
है। उन्होने कहा कि प्रयाग राज कुंभ में 15 जनवरी से अब तक 15 करोड़
श्रद्धालु स्नान कर चुके है और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से साढ़े चार सौ
वर्षो के बाद प्रयाग राज किले में बन्द अक्षय बट को दर्शन के लिए खोला गया
है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में अक्षय बट का दर्शन कर रहे है। उन्होने
दावा किया कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 73 प्लस सीटे
जीतेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जल्द से जल्द
निर्माण करने को प्रतिबद्ध हैं। गठबंधन को लेकर कहा कि देश में कांग्रेस 55
साल तक सत्तासीन रही और चार पीढ़ियों को प्रधानमंत्री बनाने वाली कांग्रेस
ने जो कार्य किए वह जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में
भ्रष्टाचार के गर्त में समाये बुआ-भतीजा के गठबंधन का सफाया होना तय है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना लागू कर हर साल
होने वाले एक लाख करोड़ रुपये को देश के बुजुर्गों, विधवाओं, किसानों को
पेंशन और गैस सब्सिडी सीधे देकर फर्जी तथा घोटाले करने वालों को बेनकाब कर
दिया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सम्मेलन को
संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह वाहन पर इतनी बड़ी संख्या में की
सेना तैयार है,आपने कार्यकर्ताओ को 73 प्लस का संकल्प दिलाया है मैं आपको
विश्वास दिलाता हूँ कि यूथो के सेनापतियों ने यह तय कर लिया कि 73 प्लस का
संकल्प पूरा होगा और 73 प्लस में अमेठी की सीट भी आपको जीत कर देंगे। डॉ
पांडेय ने कहा कि तराजू में एक तरफ देश की भ्रष्टाचारी पार्टियां है तो
दूसरी तरफ लोकमंगल का काम और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाले मोदी । मैं आप लोगो को बता देना चाहता हूं कि पलड़ा हमेशा लोकमंगल का काम करने
वाले का ही भारी होता है।डॉ पांडेय ने सपा बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्वार्थ का यह भयबन्धन
चलने वाला नही है उन्होंने कहा कि बुआ को तो उनके कारनामों के लिए
न्यायालय ने करारा जबाब दिया है वह दिन दूर नही जब यह मायावती जी अखिलेश को
पूरा बबुआ बनाकर छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी यूथ की सेना इतनी मजबूत है
कि भारतीय जनता पार्टी यूथ को केंद्र मानकर चुनाव लड़ती है। हमने यूथ जीत
लिया तो हमे चुनाव जीतने से कोई रोक नही सकता। 2019 के चुनाव में पुनः
भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और देश मोदी जी और अमित शाह जी के
नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। जौनपुर में आयोजित काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय
मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री
अरूण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर
सोनकर, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, स्टैम्प
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव,
जौनपुर के सांसद डॉ0 के पी सिंह, मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद,
कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा
के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार
उपाध्याय, सांसद, विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री
सलिल विश्नोई ने किया। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के यूथ अध्यक्ष सम्मेलन में महराजगंज में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आमित
भाई शाह ने यूथ प्रबंधंन का मंत्र दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0
महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री शिव
प्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन)
सुनील बंसल ने 2019 के लोकसभा चुनावों में विजय के लिए यूथ अध्यक्षों का
आहवाहान किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर क्षेत्र के यूथ अध्यक्षों के
सम्मेलन को संबोधित करते हुए महराजगंज में कहा कि जब चुनाव की दृष्टि से
सेनाएं कसी जा रही है तो संगठन के सेनापति के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी
का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक
रूप से देश और दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ ही भाजपा मूल्यों,
सिद्धान्तों और आर्दशों पर चलने वाली कैडर बेस पार्टी है। मेरा यूथ सबसे
मजबूत के भाव के साथ एक-एक यूथ अध्यक्ष को संगठन की रणनीति के साथ काम में
लगना है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर कोई भी
राजनैतिक दल व गठबंधन भाजपा के सामने नहीं टिक पायेगा। एक-एक कार्यकर्ता को
अपने यूथ को संभालने के लिए तैयार होना होगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, महिलाएं एवं
नौजवान सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया
है। आज उसी का परिणाम है कि जातिवाद की दीवारे टूट गई, आज विकास और
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर लोगों का विश्वास स्थाई हुआ है। विकास का कोई
विकल्प नहीं हो सकता है। योगी जी ने मुसहर व बनटागियां जैसी आदिवासी
जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के अन्त्योदय पथ पर बढ़ते हुए कहा
कि महराजगंज और कुशीनगर जिलों में चार लाख से अधिक मुसहर जाति के लोग थे।
जिनके पास मूलभूत आवश्यकताओं की कमी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने
गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान की बात कही और भाजपा सरकार ने सभी को
राशन कार्ड, आवास, पेंशन, निःशुल्क बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य कार्ड,
उज्जवला योजना के अन्र्तगत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की
मुख्यधारा से जोड़ा।योगी जी ने कहा कि महराजगंज जिले के 18 गांवों सहित पूर्वी उ0प्र0 के
54 गांव ऐसे थे जिनमें अभी तक सड़क, बिजली, पानी सहित कोई भी सुविधा नहीं
थी। ऐसे सभी 54 वन्य गांवों वनटागिया गांवों को भाजपा सरकार ने राजस्व गांव
का दर्जा देकर बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, आवास, गैस, राशनकार्ड सहित सभी
सरकारी सुविधाएं पहुंचाई। प0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय पथ पर चलते हुए
समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक सरकार स्वयं पहुंचने का कार्य
कर रही है। योगी जी ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र
सरकार देश और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ जाति के
नाम पर देश को बांटने वाली सपा-बसपा-कांग्रेस जैसी पार्टियां है, जिन्होंने
वैमनस्यता व वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा की है। सपा, बसपा व कांग्रेस को
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग की
उपेक्षा पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने यूथ अध्यक्ष सम्मेलन को
महराजगंज में संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में सपा-बसपा ने जंगलराज बना
दिया था। भाजपा सरकार आने के बाद उ0प्र0 में कानून का राज स्थापित हुआ।
मोदी जी ने गोरखपुर क्षेत्र के विकास के लिए फर्टीलाइजर फैक्ट्री का काम
शुरू किया, एम्स से पूर्वांचल के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं
का मार्ग प्रशस्त किया और पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
उन्होंने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि
प्रदेश में चोरों का ठगबंधन हुआ है जिसका जबाव देने के लिए आप यहां उपस्थित
हुए है। भारतीय राजनीति में 2019 का चुनाव मील का पत्थर साबित होगा। आज
मोदी जी और योगी जी द्वारा जनकल्याणकारी कदमों के साथ आगे बढ़ते हुए आप जनता
के बीच जाइए। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ के एक-एक
कार्यकर्ता को जुटना है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।